विदेश की खबरें | एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट पर विवाद के बाद यूक्रेन इकाई की प्रमुख का इस्तीफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. फेसबुक पर शुक्रवार रात एक बयान में पोकालचुक ने आरोप लगाया कि एमनेस्टी यूक्रेन में युद्ध की हकीकत से वाकिफ नहीं है और उसे स्थानीय कर्मचारियों की चिंताओं पर फिर से गौर करना चाहिए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

फेसबुक पर शुक्रवार रात एक बयान में पोकालचुक ने आरोप लगाया कि एमनेस्टी यूक्रेन में युद्ध की हकीकत से वाकिफ नहीं है और उसे स्थानीय कर्मचारियों की चिंताओं पर फिर से गौर करना चाहिए।

यूक्रेन के शीर्ष अधिकारियों और पश्चिमी देशों के राजनयिकों ने बृहस्पतिवार को जारी की गई रिपोर्ट की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि इसके लेखकों ने यूक्रेन की सेना की जवाबी कार्रवाई की तुलना रूस के हमलावर सैनिकों की कार्रवाई से कर भीषण गलती की।

पोकालचुक ने कहा, ‘‘यह स्वीकार करना दुखद है, लेकिन मैं और एमनेस्टी इंटरनेशनल का नेतृत्व मूल्यों को लेकर बंटा हुआ है। मेरा मानना ​​है कि समाज की भलाई के लिए किए गए किसी भी कार्य में स्थानीय संदर्भ को ध्यान में रखना चाहिए और परिणामों के बारे में सोचना चाहिए।’’

रूस ने बार-बार यह आरोप लगाते हुए नागरिक क्षेत्रों पर हमलों को उचित ठहराया है कि यूक्रेन के सैनिक आबादी वाले इलाके से मोर्चा संभाले हुए हैं।

पोकालचुक ने कहा कि उनके कार्यालय ने एमनेस्टी के नेतृत्व से यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट के तथ्यों पर जवाब देने के लिए समुचित समय देने का आग्रह किया है और ऐसा नहीं होने पर रूस दुष्प्रचार में कामयाब हो सकता है।

रिपोर्ट के प्रकाशन पर एमनेस्टी इंटरनेशनल की महासचिव एग्नेश कालमार्ड ने कहा है कि संस्था को कई ऐसे प्रमाण मिले हैं जिसमें पाया गया कि यूक्रेन के सैनिकों ने आबादी वाले इलाकों में तैनाती से नागरिकों की जान को खतरे में डाला और युद्ध के नियमों का उल्लंघन किया।

कालमार्ड ने शुक्रवार को एक ट्वीट में संस्था के कार्य का बचाव किया।

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कालमार्ड के ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एमनेस्टी ‘फर्जी निष्पक्षता’ का दावा करती है और वह रूस के हाथों की ‘कठपुतली’ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान