खेल की खबरें | स्पेन-पुर्तगाल के 2030 फुटबॉल विश्व कप की संयुक्त मेजबानी बोली में शामिल होगा यूक्रेन: सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इसकी जानकारी रखने वालो एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर मंगलवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस (एपी)’ को बताया कि यूक्रेन को स्पेन-पुर्तगाल की संयुक्त बोली में जोड़ा जा रहा है। इस संयुक्त बोली पर पिछले तीन साल से अधिक समय से काम जारी और और इसकी घोषणा बुधवार को स्विट्जरलैंड के न्योन में यूईएफए (यूरोपीय फुटबॉल संघों का महासंघ) मुख्यालय में की जाएगी।
इसकी जानकारी रखने वालो एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर मंगलवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस (एपी)’ को बताया कि यूक्रेन को स्पेन-पुर्तगाल की संयुक्त बोली में जोड़ा जा रहा है। इस संयुक्त बोली पर पिछले तीन साल से अधिक समय से काम जारी और और इसकी घोषणा बुधवार को स्विट्जरलैंड के न्योन में यूईएफए (यूरोपीय फुटबॉल संघों का महासंघ) मुख्यालय में की जाएगी।
यूक्रेन फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष एंड्री पावेल्को ने ‘एपी’ को पुष्टि की कि वह घोषणा के लिए स्विट्जरलैंड जाएंगे, लेकिन उन्होंने इस योजना के बारे में पुष्टि करने से इनकार कर दिया।
यूरोपीय बोली में यूक्रेन के जुड़ने की सूचना सबसे पहले ब्रिटिश अखबार ‘द टाइम्स ऑफ लंदन’ ने दी थी।
यूक्रेन ने डोनेट्स्क और खार्किव सहित चार स्टेडियमों में 2012 यूरोपीय चैम्पियनशिप की सह-मेजबानी की थी। इस साल की शुरुआत में रूस द्वारा देश पर आक्रमण करने के बाद से पूर्वी यूक्रेन के ये शहर कब्जे या बमबारी के अधीन हैं।
फीफा ने 2030 में 48-टीम टूर्नामेंट के लिए एक मेजबान चुनने के लिए कोई औपचारिक समय सीमा नहीं दी है, लेकिन शासी निकाय ने 2024 में इस र फैसले का वादा किया है। इसके लिए मतदान में लगभग 200 फीफा सदस्य संघ शामिल होंगे।
यूरोपीय बोली को अर्जेंटीना, चिली, पराग्वे और उरुग्वे के सह-मेजबान साथ दक्षिण अमेरिकी उम्मीदवारी का सामना करने की उम्मीद है।
इसके साथ ही सऊदी अरब भी इस दौड़ में शामिल है। सऊदी अरब ने हाल के वर्षों में फीफा और उसके अध्यक्ष गियानी इन्फेंटीनो के साथ बेहतर संबंध बनाया है। वह मिस्र और यूनान जैसे देशों के साथ मिल कर संयुक्त बहु-महाद्वपीय मेजबानी का दावा कर सकता है। इस बहु-महाद्वीप बोली को लेकर यूएफा का रूख महत्वपूर्ण होगा क्योंकि यूनान उसका सदस्य देश है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)