विदेश की खबरें | यूक्रेन संबंधी घटनाक्रम: मारियुपोल में सामूहिक कब्रों में दफनाया गया शवों को
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शहर पर लगातार बमबारी होने के बीच अधिकारी इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि शवों का अलग अलग करके दफनाने का क्रम शुरू हो सके। लेकिन मुर्दाघरों के भर जाने एवं घरों से शव एकत्र नहीं किये जाने के कारण उन्होंने तय किया है कि उन्हें इस तरह के कदम उठाना होगा।
शहर पर लगातार बमबारी होने के बीच अधिकारी इस बात की प्रतीक्षा कर रहे हैं कि शवों का अलग अलग करके दफनाने का क्रम शुरू हो सके। लेकिन मुर्दाघरों के भर जाने एवं घरों से शव एकत्र नहीं किये जाने के कारण उन्होंने तय किया है कि उन्हें इस तरह के कदम उठाना होगा।
शहर के एक पुराने समाधिस्थल पर 25 मीटर लंबा गड्ढा खोदा गया है। सामाजिक कार्यकर्ता यहां बुधवार को 30 शव लाये जबकि मंगलवार को 40शव लाये गये थे।
उनमें गोलाबारी में मारे गये आम नागरिक एवं सैनिक दोनों ही शामिल है। इन शवों पर कोई शोक मनाने वाला भी नहीं है।
.....
लंदन: डच शराब कंपनी हेनकेन , टीवी कंपनी डिस्कवरी और यूनिवर्सल ग्रुप यू्क्रेन हमले के मुद्दे पर रूस से बाहर जाने वाली कंपनियों में शामिल हो गयी हैं।
हेनकेन ने बुधवार को कहा कि वह रूस में बीयर ब्रांड का उत्पादन, विज्ञान एवं बिक्री बंद कर देगी क्योंकि वह यूक्रेन के लोगों के साथ खड़ी है। डिस्कवरी ने एक बयान में कहा कि उसने ‘रूस में अपने चैनलों का प्रसारण एवं सेवाएं निलंबित करने का फैसला किया है। ’’ यह अनिश्चितकालीन निलंबन बुधवार से लागू है।
.....
ल्वीव, यूक्रेन: यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि संचालन बंद कर दिये गये चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र का पावर ग्रिड से संपर्क खत्म हो गया है और अब आपात जेनरेटर बैकअप पावर की आपूर्ति कर रहे हैं। सरकारी संचार एजेंसी का कहना है कि ऐसी स्थिति में परमाणु सामग्री को ठंडा करने की प्रणाली पर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
.....
ब्रातिस्लावा, स्लोवाकिया: स्लोवाक सरकार ने स्लोवाकिया में नाटो सेवा सदस्यों को तैनात करने की योजना को मंजूरी दे दी है। यह कदम यू्क्रेन पर रूसी हमले के बाद इस गठबंधन के पूर्वी हिस्से को मजबूत करने की नाटो की योजना का हिस्सा है।
......
वारसा, पोलैंड: पोलैंड के प्रधानमंत्री ने बुधवार को कहा कि रूसी निर्मित अपना लड़ाकू जेट यूक्रेन को नाटो के माध्यम से देने को तैयार है। लेकिन उन्होंने कहा कि यह बहुत ही ‘गंभीर फैसला’ है जिसे सभी नाटो सदस्य देशों द्वारा मिलकर लेना चाहिए क्योंकि इसके व्यापक सुरक्षा प्रभाव हैं।
....
ब्रसेल्स: यूरोपीय संघ के देश रूस पर और प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए, उन्होंने कुलीन वर्ग एवं उनके रिश्तेदारों को निशाना बनाया जिन्होंने यूक्रेन पर आक्रमण में भूमिका निभायी है। यूरोपीय संघ ने 160 व्यक्तियों पर नयी पाबंदियां लगायी हैं।
.....
कीव , यूक्रेन: उत्तर पश्चिमी शहर कीव से नागरिक क्षतिग्रस्त पुल से छोटी नदी पार कर राजधानी की ओर बढ़ने जद्दोजेहद में जुटे।
...
कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि राजधानी कवी एवं उसके आसपास संकट में घिरे शहरों से करीब 18000 लोगों को निकालन की कोशिश चल रही है।
....
लंदन : ब्रिटेन ने एक निजी जेट को पकड़ा है जिसपर उसे किसी रूसी कुलीन परिवार से संबंध होने का शक हैं उसने रूस के विरूद्ध विमानन पाबंदियां कड़ी कर दी हैं।
.....
मारियुपोल: युद्ध में फंसे मारियुपोल लड़ाई के उन सबसे भयावह दृश्यों में एक है जहां नागरिक पानी, स्वच्छता, फोन आदि के लिए कई दिनों से संघर्ष कर रहे हैं। वे नदियों एवं पिघलती बर्फ से पानी जमा कर रहे हैं।
....वेलिगटन, न्यूजीलैंड: न्यूजीलैंड के सांसदों ने रूस पर आर्थिक पाबंदियां लगाने के लिए एक विधेयक सर्वसम्मति से पारित किया।
.......
लंदन: ब्रिटिश के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि कीव पर रूसी हमला आगे बढ़ नहीं पाया है लेकिन कई यूक्रेनी शहर भारी गोलीबारी से लगातार तबाह हो रहे हैं।
....
बीजिंग: चीन ने कहा कि वह 791,000 डालर की खाद्यान्न एवं दैनिक जरूरत की चीजों समेत मानवीय सहायता यूक्रेन भेज रहा है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2022 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

