एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेस्की ने ट्रंप के साथ नोकझोंक को ‘अफसोसजनक’ बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की की टिप्पणी ‘व्हाइट हाउस द्वारा यूक्रेन को सैन्य सहायता पर रोक लगाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आई।

विदेश की खबरें | यूक्रेन के राष्ट्रपति जेंलेस्की ने ट्रंप के साथ नोकझोंक को ‘अफसोसजनक’ बताया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जेलेंस्की की टिप्पणी ‘व्हाइट हाउस द्वारा यूक्रेन को सैन्य सहायता पर रोक लगाने की घोषणा के कुछ घंटों बाद आई।

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ शुक्रवार को वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में हमारी बैठक उस तरह नहीं हुई जैसी होनी चाहिए थी।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ यह अफ़सोस की बात है कि ऐसा हुआ। अब समय आ गया है कि हम सब कुछ ठीक करें। हम चाहते हैं कि भविष्य में सहयोग और संवाद रचनात्मक हो।’’

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन अपने दुर्लभ खनिजों पर समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है, जिसकी मांग ट्रंप प्रशासन ने की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘खनिजों और सुरक्षा पर समझौते के संबंध में, यूक्रेन किसी भी समय और किसी भी सुविधाजनक प्रारूप में इस पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है।’’

जेलेंस्की ने कहा,‘‘हम इस समझौते को अधिक सुरक्षा और ठोस सुरक्षा गारंटी की दिशा में एक कदम के रूप में देखते हैं। मुझे वास्तव में उम्मीद है कि यह प्रभावी रूप से काम करेगा।’’

एपी

राजकुमार माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).