विदेश की खबरें | मुझे यूक्रेन ने धनराशि दी थी: रूसी जनरल की हत्या मामले के संदिग्ध का दावा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जांच समिति ने कहा कि इग्नाट कुजिन ने स्वीकार किया है कि उसे रूसी सशस्त्र बलों के जनरल स्टॉफ में मुख्य परिचालन विभाग के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल यारोस्लाव मोस्कलिक की हत्या के लिए पैसे दिए गए थे।

शुक्रवार को मास्को के निकट बालाशिखा में मोस्कलिक की कार में विस्फोटक रख दिया गया था और इसमें विस्फोट होने से उनकी मौत हो गई थी।

यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है। यह चार महीनों में दूसरा हमला है जिसमें एक शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारी को निशाना बनाया गया है। रूस ने इस हमले के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहराया है।

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की 17 दिसंबर, 2024 को मौत हो गई थी, जब उनके अपार्टमेंट की इमारत के बाहर पार्क किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाकर रखे गये बम में विस्फोट हो गया था।

यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसी ने कहा था कि हमले में उसका हाथ था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)