एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में हुई बिजली गुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शनिवार को ऊर्जा संयंत्रों को लक्ष्य बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए जाने के बाद यूक्रेन के तीन इलाकों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इन हमलों में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं।

विदेश की खबरें | रूस के हमलों के बाद यूक्रेन में हुई बिजली गुल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शनिवार को ऊर्जा संयंत्रों को लक्ष्य बनाकर ड्रोन और मिसाइल से हमले किए जाने के बाद यूक्रेन के तीन इलाकों को छोड़कर सभी क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। इन हमलों में कम से कम 19 लोग घायल हुए हैं।

यूक्रेन के सरकारी स्वामित्व वाले बिजली ग्रिड संचालक यूक्रेनेर्गो ने कहा कि बिजली गुल होने से औद्योगिक और घरेलू उपभोक्ता दोनों प्रभावित हुए हैं।

गत अप्रैल में हुआ हमला हाल के सबसे बड़े हमलों में से एक था, जिसने कीव के सबसे बड़े ताप विद्युत संयंत्र को नुकसान पहुंचाया था। आठ मई को एक और बड़ा हमला हुआ, जिसमें कई क्षेत्रों में बिजली उत्पादन और बिजली वितरण प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचा।

यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को हुए हमलों के बाद रविवार को कहा कि वायु रक्षा बलों ने रात भर में सभी 25 ड्रोन को मार गिराया।

रूस ने रविवार को दावा किया कि उसने आंशिक रूप से रूस के कब्जे वाले दोनेत्स्क क्षेत्र के उमानस्के गांव पर नियंत्रण कर लिया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).