विदेश की खबरें | यूक्रेन ने कीव के आसपास युद्ध अपराध जांच का विस्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. आम लोगों की हत्याओं की खबरें मुख्य रूप से बूचा जैसे उत्तर-पश्चिमी उपनगरों पर केंद्रित है, लेकिन महाभियोजक कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि वह ब्रोवरी जिले में हुई घटनाओं पर भी विचार कर रहा है, जो उत्तर-पूर्व में स्थित है।

आम लोगों की हत्याओं की खबरें मुख्य रूप से बूचा जैसे उत्तर-पश्चिमी उपनगरों पर केंद्रित है, लेकिन महाभियोजक कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि वह ब्रोवरी जिले में हुई घटनाओं पर भी विचार कर रहा है, जो उत्तर-पूर्व में स्थित है।

पूर्वी यूक्रेन में लड़ाई पर ध्यान केंद्रित करने के लिए पीछे हटने से पहले रूसी सैनिक पिछले महीने उस क्षेत्र में आगे बढ़े थे।

महाभियोजक कार्यालय ने कहा कि छह नागरिकों के शव शेवचेनकोव गांव में एक तहखाने में मिले जिन पर गोली लगने के निशान थे और रूसी सेना को इसके लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

अभियोजक उस घटना की भी जांच कर रहे हैं जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने ब्रोवरी जिले के पेरेमोह गांव से कार से जाने की कोशिश कर रहे आम लोगों के एक काफिले पर गोलीबारी की, जिसमें 13 वर्षीय एक लड़के सहित चार लोग मारे गए।

अभियोजकों ने कहा कि बूचा के पास एक अन्य घटना में दो बच्चों सहित पांच लोगों की उस समय मौत हो गई जब एक कार पर गोलीबारी की गई।

रूस-यूक्रेन युद्ध में प्रमुख घटनाक्रम:

- यूक्रेन का दावा है कि मारियुपोल में जहरीला पदार्थ गिराया गया।

- रूसी युद्ध ने उर्वरक संकट को बढ़ा दिया, खाद्य आपूर्ति को खतरे में डाल दिया है।

— चेक लोग स्थानीय यूक्रेनी लोगों को नि:शुल्क गोलीबारी प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं।

अन्य घटनाक्रम:

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि उनके देश को अलग-थलग नहीं किया जा सकता।

रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचनी अंतरिक्ष प्रक्षेपण केंद्र के दौरे पर पहुंचे पुतिन ने कहा कि रूस का खुद को अलग करने का कोई इरादा नहीं है और विदेशी शक्तियां इसे अलग-थलग करने में सफल नहीं होंगी।

उन्होंने कहा, "आज की दुनिया में किसी को भी अलग-थलग करना निश्चित रूप से असंभव है, विशेष रूप से रूस जैसे विशाल देश को।"

पुतिन ने कहा, "हम अपने उन भागीदारों के साथ काम करेंगे जो सहयोग करना चाहते हैं।"

यूक्रेन में रूस द्वारा 24 फरवरी को सैन्य कार्रवाई शुरू किए जाने के बाद से पुतिन की वोस्तोचनी की यात्रा मॉस्को के बाहर उनकी पहली ज्ञात यात्रा है।

पुतिन ने बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ अंतरिक्ष प्रतिष्ठान का दौरा किया।

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज कहा कि रूस यूक्रेन में तब तक सैन्य अभियान जारी रखेगा जब तक कि उसके लक्ष्य पूरे नहीं हो जाते।

पुतिन ने कहा कि अभियान योजना के मुताबिक चल रहा है। उन्होंने कहा कि यह तेजी से आगे नहीं बढ़ रहा है क्योंकि रूस नुकसान को कम करना चाहता है।

उन्होंने रूस के सुदूर पूर्व में वोस्तोचन अंतरिक्ष प्रक्षेपण केन्द्र की यात्रा के दौरान कहा, ‘‘सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक कि यह पूरा नहीं हो जाता और निर्धारित लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लिया जाता।’’

पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन इस्तांबुल में रूसी वार्ताकारों के साथ बातचीत के दौरान किए गए प्रस्तावों से पीछे हट गया, जिसके परिणामस्वरूप वार्ता में गतिरोध पैदा हो गया और रूस के पास अपने आक्रामक रवैये के साथ आगे बढ़ने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा।

मॉस्को: पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूसी अर्थव्यवस्था ने यूक्रेन पर नए पश्चिमी प्रतिबंधों का सफलतापूर्वक सामना किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों का असर उल्टा पश्चिम को ही झेलना पड़ेगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\