विदेश की खबरें | यूक्रेन ने कीव में कई मिसाइल हमलों की निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कहा कि यूक्रेन की सेना दक्षिण और पूर्व में रूस के हमलों को रोक रही है। उन्होंने कहा कि मारियुपोल के निवासियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने के प्रयास जारी है।
राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की कहा कि यूक्रेन की सेना दक्षिण और पूर्व में रूस के हमलों को रोक रही है। उन्होंने कहा कि मारियुपोल के निवासियों के लिए सुरक्षित मार्ग बनाने के प्रयास जारी है।
रूस ने बृहस्पतिवार को पूरे यूक्रेन में हमले किये, जिसमें कीव पर हमला भी शामिल था। रूस ने एक आवासीय गगनचुंबी इमारत और एक अन्य इमारत को निशाना बनाया।
यूक्रेन की आपातकालीन सेवाओं के अनुसार कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शुक्रवार को कहा कि हमले के बाद मलबे में एक शव मिला है। उन्होंने बताया कि 10 लोग घायल हो गये।
जेलेंस्की ने कल रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘यह वैश्विक संस्थानों के प्रति रूस के रवैये को जाहिर करता है और ये हमले करके रूसी अधिकारियों ने संयुक्त राष्ट्र को अपमानित करने की कोशिश की है।’’
जेलेंस्की के कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता में बातचीत चल रही थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2022 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

