विदेश की खबरें | यूक्रेन ने रूसी युद्धपोत को डूबोने का दावा किया, रूस ने इसे खारिज किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गौरतलब है कि राजधानी कीव सहित देश के उत्तरी हिस्से से पीछे हटने के बाद रूस पूर्वी यूक्रेन पर हमले की तैयारियों में है, ऐसे में युद्धपोत का डूबना रूस के लिए बड़ी सैन्य और सांकेतिक हार होगी।
गौरतलब है कि राजधानी कीव सहित देश के उत्तरी हिस्से से पीछे हटने के बाद रूस पूर्वी यूक्रेन पर हमले की तैयारियों में है, ऐसे में युद्धपोत का डूबना रूस के लिए बड़ी सैन्य और सांकेतिक हार होगी।
रूस का कहना है कि युद्धपोत मोस्क्वा पर आग लगने के कारण उसके चालक दल के सभी सदस्यों को हटना पड़ा। इस पोत पर सामान्य तौर पर 500 नाविक होते हैं। बाद में रूस ने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और उसके मिसाइल लांचर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और उसे बंदरगाह तक लाया जाएगा।
एक सैन्य विश्लेषक के अनुसार, पोत पर 16 मिसाइलें थीं और युद्ध से इस पोत के हटने से काला सागर में रूस की सैन्य क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
रूस को कितना नुकसान हुआ है इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, उसपर होने वाला कोई भी हमला उसकी प्रतिष्ठा को धूमिल करेगा क्योंकि सात सप्ताह से जारी इस युद्ध को दुनिया पहले से ही बड़ी गलती मान रही है।
विभिन्न सूत्रों से प्राप्त अलग-अलग सूचनाओं का तत्काल सत्यापन नहीं हो सका है और बादलों के कारण पोत की स्थिति का पता लगाना भी मुश्किल हो रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)