एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | यूक्रेन ने रूस पर रिहाइशी इलाकों में ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया, पुतिन की घोषणा खारिज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले सप्ताह 72 घंटे के एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा को खारिज कर दिया और इसे अमेरिका को धोखा देने का प्रयास बताया।

विदेश की खबरें | यूक्रेन ने रूस पर रिहाइशी इलाकों में ड्रोन हमले करने का आरोप लगाया, पुतिन की घोषणा खारिज की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन के अधिकारियों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अगले सप्ताह 72 घंटे के एकतरफा संघर्ष विराम की घोषणा को खारिज कर दिया और इसे अमेरिका को धोखा देने का प्रयास बताया।

अधिकारियों ने बताया कि रूस के हमलों में यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए।

अधिकारियों के अनुसार इसके अलावा 12 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई जबकि छह साल के बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने कहा कि रूस ने खारकीव में भी 20 ड्रोन और 31 शक्तिशाली बम से हमला किया।

अधिकारियों के अनुसार, एक रूसी ड्रोन को मार गिराया गया और उसके मलबे से राजधानी कीव के एक इलाके में आग लग गई।

पुतिन ने सोमवार को अस्थायी युद्ध विराम की घोषणा की थी। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है कि 8 मई से शुरू होकर 10 मई तक चलने वाले इस युद्ध विराम की निगरानी कैसे की जाएगी।

यूक्रेनी अधिकारियों ने पुतिन की युद्ध विराम घोषणा को मजाक बताया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने कहा कि रूस अब भी लगभग 1,000 किलोमीटर की अग्रिम सीमा पार करने की कोशिश कर रहा है, साथ ही रिहाइशी क्षेत्रों पर हमले कर रहा है।

यरमक ने कहा, “पुतिन अपनी सेनाओं को रुकने का आदेश दे सकते हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि सभी को धोखा दे सकें...।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुतिन पर अमेरिका का समर्थन पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “रूस ने लगातार हर चीज को खारिज किया है और दुनिया को बरगलाता रहा है, अब अमेरिका को धोखा देने की कोशिश कर रहा है।”

उन्होंने सोमवार देर रात अपने संबोधन में यह भी कहा कि युद्ध विराम “तत्काल, पूर्ण और बिना शर्त होना चाहिए - कम से कम 30 दिनों के लिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह सुरक्षित और गारंटीकृत है।”

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ने पुतिन की घोषणा पर उचित प्रतिक्रिया नहीं दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).