विदेश की खबरें | ब्रिटेन: शिक्षकों ने सरकार के वेतन प्रस्ताव को अस्वीकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शिक्षकों द्वारा प्रस्ताव अस्वीकार करने के संबंध में वोट करने का निर्णय ऐसे समय आया है, जब ब्रिटेन के पासपोर्ट कर्मचारियों ने पांच सप्ताह की हड़ताल शुरू की है, जिससे गर्मियों की छुट्टियों से पहले यात्रियों के लिए मुश्किल बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

शिक्षकों द्वारा प्रस्ताव अस्वीकार करने के संबंध में वोट करने का निर्णय ऐसे समय आया है, जब ब्रिटेन के पासपोर्ट कर्मचारियों ने पांच सप्ताह की हड़ताल शुरू की है, जिससे गर्मियों की छुट्टियों से पहले यात्रियों के लिए मुश्किल बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

मतदान के परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद, राष्ट्रीय शिक्षा संघ ने 27 अप्रैल और 2 मई को एक दिवसीय हड़ताल निर्धारित की।

ये ब्रिटेन में हड़तालों की श्रृंखला में नवीनतम हैं, जिसने पिछले कई महीने से लोगों का जीवन प्रभावित कर रखा है। सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी जिनमें डॉक्टर, ट्रेन और बस चालक, हवाई अड्डा कर्मी, सीमा अधिकारी और डाक कर्मचारी शामिल हैं। विभिन्न क्षेत्रों के कर्मचारी मुद्रास्फीति के साथ तालमेल रखने के लिए वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में ब्रिटेन में मुद्रास्फीति की दर 10.4 प्रतिशत है।

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद खाद्य पदार्थों और ऊर्जा की कीमतों में तेज वृद्धि के चलते जीवन-यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। कर्मचारी संघों का कहना है कि महंगाई के चलते तनख्वाह, विशेष रूप से सार्वजनिक क्षेत्र में, पिछले एक दशक में वास्तविक रूप से कम हो गई है।

सरकार ने शिक्षकों को औसतन 4.5 प्रतिशत वेतन वृद्धि, साथ ही 1,000 पाउंड एकमुश्त भुगतान की पेशकश की थी, लेकिन मतदान में भाग लेने वाले 98 प्रतिशत शिक्षकों ने प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया।

शिक्षा मंत्री गिलियन कीगन ने कहा कि सरकार ने नेक नीयत से बातचीत की थी और संघ का निर्णय बेहद निराशाजनक है। उन्होंने कहा कि वेतन अब स्वतंत्र वेतन समीक्षा निकाय द्वारा तय किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘बच्चों का कक्षा का लगभग एक सप्ताह समय बर्बाद होने और परीक्षाएं नजदीक आने के बीच, यह बेहद निराशाजनक है कि नेशनल ऐजुकेशन यूनियन (एनईयू) ने और हड़ताल का आह्वान किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now