विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के सहायक ने 'मामूली उल्लंघन' कियाः पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के शीर्ष सहयोगी डोमिनिक कमिंग्स को लॉकडाउन के दौरान सफर करने को लेकर विधिक नियम के “ मामूली उल्लंघन“ का दोषी ठहराया जा सकता है।

लंदन, 28 मई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के शीर्ष सहयोगी डोमिनिक कमिंग्स को लॉकडाउन के दौरान सफर करने को लेकर विधिक नियम के “ मामूली उल्लंघन“ का दोषी ठहराया जा सकता है।

ब्रिटेन की पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | अमेरिका में कोरोना से 1 लाख लोगों की हुई मौत, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 को बताया विश्व को चीन का दिया हुआ 'बैड गिफ्ट'.

डरहम पुलिस ने पाया कि कमिंग्स मार्च के अंत में लंदन से 400 किलोमीटर की यात्रा कर उत्तर-पूर्वी इंग्लैंड के डरहम में अपने पिता के घर गए तो उन्होंने किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं किया।

बहरहाल, 12 अप्रैल को बर्नार्ड कैसल की उनकी दूसरी छोटी यात्रा उल्लंघन की श्रेणी में आ सकती है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़े | New Zealand Christchurch Attack: कोरोना महामारी के कारण न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपियों की टली सजा.

डरहम पुलिस ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने बर्नार्ड कैसल की यात्रा की जांच की और इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि नियमों का सिर्फ मामूली उल्लंघन हुआ है। इसमें सामाजिक दूरी बनाने का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का मानना है कि कमिग्ंस ने यथोचित व्यवहार किया और कानूनी तौर पर सभी परिस्थितियों को देखते हुए इस मामले को बंद कर दिया गया।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के मुख्य रणनीतिक सलाहकार के लॉकडाउन के दौरान यात्रा पर जाने को लेकर विवाद हो गया था और जॉनसन की कंजेर्वेटिव पार्टी के करीब 40 सांसदों ने कमिंग्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड