विदेश की खबरें | संयुक्त राष्ट्र महासभा में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करेंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठकों के दौरान विश्व नेताओं से जलवायु परिवर्तन को लेकर ''ठोस कदम'' उठाने का आग्रह करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने यह जानकारी दी।

लंदन, 19 सितंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस सप्ताह न्यूयॉर्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्चस्तरीय बैठकों के दौरान विश्व नेताओं से जलवायु परिवर्तन को लेकर ''ठोस कदम'' उठाने का आग्रह करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय डाउनिंग स्ट्रीट ने यह जानकारी दी।

इक्कीस सितंबर से 27 सितंबर बीच होने वाली वार्षिक आम परिचर्चा में 100 से अधिक देशों और सरकारों के प्रमुख, विदेश मंत्री व राजनयिक व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री जॉनसन जो बाइडन के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार व्हाइट हाउस जाएंगे। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत विभिन्न विश्व नेताओं के शरीक होने की उम्मीद है।

इस यात्रा को कांफ्रेंस ऑफ द पार्टीज (सीओपी 26) संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के 26वें सत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अग्रदूत के रूप में देखा जा रहा है, जिसकी मेजबानी नवंबर में ग्लासगो में ब्रिटेन द्वारा की जाएगी।

जॉनसन ने महासभा से पहले कहा, ''विश्व नेताओं के पास सीओपी26 से पहले अपनी जलवायु प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए कम समय बचा है।''

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि वह जलवायु संकट के प्रभाव को कम करने के साथ-साथ इसके परिणामों के अनुकूल होने के लिए विकासशील देशों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू