विदेश की खबरें | ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक अवैध प्रवासन के खिलाफ नया कठोर कानून लाने की योजना में जुटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को प्रस्तावित नये कानून के साथ अवैध प्रवासन पर शिकंजा कसने का ऐलाना किया ताकि प्रवासियों को ब्रिटेन में अवैध रूप से आने से रोका जा सके। अवैध प्रवासी इंग्लिश चैनल पार करके खतरनाक रूप से छोटी नौकाओं के जरिये ब्रिटेन पहुंचते हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, पांच मार्च ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने रविवार को प्रस्तावित नये कानून के साथ अवैध प्रवासन पर शिकंजा कसने का ऐलाना किया ताकि प्रवासियों को ब्रिटेन में अवैध रूप से आने से रोका जा सके। अवैध प्रवासी इंग्लिश चैनल पार करके खतरनाक रूप से छोटी नौकाओं के जरिये ब्रिटेन पहुंचते हैं।

भारतीय मूल के ब्रिटिश नेता ने इस साल की अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में पड़ोसी देश फ्रांस और ब्रिटेन की समुद्री सीमा के बीच अवैध मार्ग पर कार्रवाई करने को शामिल किया है।

भारतीय मूल की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के साथ सुनक के नेतृत्व वाली सरकार अब इस मुद्दे को हल करने के लिए अगले सप्ताह संसद में विधेयक पेश करने की योजना बना रही है।

सुनक ने ‘संडे एक्सप्रेस’ अखबार को बताया, ‘‘कोई गलती नहीं करें, यदि आप यहां अवैध रूप से आते हैं तो आप यहां रह नहीं सकेंगे।’’

अखबार के मुताबिक, सुनक को लगता है कि उन्हें उस समस्या का समाधान मिल गया है जो सरकार को पिछले चार सालों से परेशान कर रही है।

ब्रेवरमैन ने ‘सन ऑन संडे’ में लिखा कि ‘‘अब बहुत हो गया’’ और ब्रिटेन के लोग इस मुद्दे को सुलझाना चाहते हैं।

ब्रेवरमैन ने कहा, ‘‘यदि आप यहां अवैध रूप से आएंगे तो हिरासत में ले लिये जाएंगे और आपको जल्द से जल्द निष्कासित कर दिया जाएगा। हमारे कानून अपनी मंशा और पालन के लिहाज से सरल होंगे और ब्रिटेन आने का एक ही सुरक्षित मार्ग होगा जोकि वैध मार्ग है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान