जरुरी जानकारी | ब्रिटेन: विपक्ष ने नारायण मूर्ति की बेटी की कर स्थिति पर सवाल उठाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

लंदन, सात अप्रैल ब्रिटेन के विपक्षी दल ने इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी और भारत में जन्मी अक्षता मूर्ति की गैर-निवासी कर स्थिति पर सवाल उठाए हैं और उनके पति ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक से तत्काल स्पष्टीकरण की मांग की है।

गैर-निवासी स्थिति का मतलब है कि अक्षता मूर्ति विदेशों में अर्जित आय पर ब्रिटेन में कर का भुगतान करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य नहीं है। उनके पास इंफोसिस के शेयर हैं।

वेंचर कैपिटल फर्म कैटामारन यूके की निदेशक मूर्ति के एक प्रवक्ता ने कहा कि गैर-निवासी का दर्जा इसलिए है क्योंकि भारत दोहरी राष्ट्रीयता को मान्यता नहीं देता है और वह ब्रिटेन में कानूनी रूप से सभी जरूरी कर का भुगतान करती हैं।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अक्षता मूर्ति भारत की नागरिक हैं, जो उनके जन्म का देश और माता-पिता का घर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत अपने नागरिकों को एक साथ दूसरे देश की नागरिकता रखने की अनुमति नहीं देता है। इसलिए, ब्रिटिश कानून के अनुसार मूर्ति को ब्रिटेन में कर उद्देश्यों के लिए गैर-निवासी माना जाता है। उन्होंने हमेशा अपने ब्रिटेन के पूरे करों का भुगतान किया है और करती रहेंगी।’’

अक्षता मूर्ति की कर स्थिति का विवरण सबसे पहले बुधवार को द इंडिपेंडेंट अखबार में छपा। इससे ठीक पहले सुनक ने नए करों की घोषणा की थी, जो नए वित्त वर्ष के लिए लागू होंगे।

विपक्षी लेबर पार्टी ने स्पष्टीकरण मांगा कि क्या उनका परिवार, जो इस समय 11 डाउनिंग स्ट्रीट में रहता है, गैर-निवासी के रूप में पंजीकृत होने जैसी कर कटौती योजनाओं से फायदा उठा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Day 1 Stumps Scorecard: पर्थ में पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 96 रन, एलिस पैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Match: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में इन खिलाड़ियों ने मचाया तांडव, सबसे ज्यादा रन और विकेट लेने वाले प्लेयर्स की लिस्ट

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Sanju Samson T20I Stats Against New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं संजू सैमसन का प्रदर्शन, आंकड़े देख आप भी समझ जाएंगे पूरी कहानी

\