जरुरी जानकारी | ब्रिटेन की मंत्री ने 50 वर्ष में पहली बार भारत को सेब निर्यात पर खुशी जाहिर की

लंदन, 12 जुलाई ब्रिटेन की अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लिज़ ट्रस ने 50 वर्षों में पहली बार इंग्लैंड से भारत को सेब के निर्यात पर खुशी जाहिर की है। यह

ब्रिटेन-भारत के बीच विस्तारित व्यापार भागीदारी का एक संकेत है। है।

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री रानिल जयवर्धने द्वारा साझा किए गए एक ट्वीट के जवाब में ट्रस ने सप्ताहांत में ट्विटर पर बताया कि 50 वर्षों में दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के एक खेत से सेब का निर्यात, ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में पहली बार हुआ है। व्यापार मंत्री रानिल जयवर्धने के ट्वीट में केंट के एसी गोथम और सोन सेब फार्म के उनके दौरे का विवरण दिया गया था।

ट्रस ने कहा, ‘‘हमारे सेब अब 50 वर्षों में पहली बार भारत जाने के रास्ते में हैं, उन्नत व्यापार साझेदारी के लिए धन्यवाद।’’

एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की दृष्टि से इस विस्तारित साझेदारी पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मई महीने में आभासी शिखर सम्मेलन के दौरान सहमति बनी थी।

इसके बाद ट्रस और वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने औपचारिक रूप से समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वर्ष 2030 तक ब्रिटेन-भारत द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2019 में ब्रिटेन और भारत के बीच व्यापार लगभग 23 अरब पाउंड का था, जिसे दोनों देशों ने 2030 तक दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)