देश की खबरें | ब्रिटेन भारतीय मूल की नर्स व बच्चों की हत्या: केरल में परिवार ने पति को जिम्मेदार ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परिवार ने यहां कहा कि उन्हें शवों को भारत वापस लाने और अपनी बेटी और नवासा नवासी को आखिरी बार देखने के लिए लगभग 30 लाख रुपये की जरूरत है।

परिवार ने यहां कहा कि उन्हें शवों को भारत वापस लाने और अपनी बेटी और नवासा नवासी को आखिरी बार देखने के लिए लगभग 30 लाख रुपये की जरूरत है।

पूर्वी इंग्लैंड के नॉर्थम्प्टन में केटरिंग स्थित घर में 35 वर्षीय नर्स अंजू अशोक, उसके छह साल के लड़के और चार साल की लड़की गंभीर रूप से घायल मिली थी।

वहां की पुलिस के मुताबिक, अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि उसके बच्चों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

राज्य के कोट्टयम जिले के वैकोम इलाके में मीडिया से बात करते हुए, अशोक के माता-पिता ने कहा कि स्थानीय पुलिस ने उन्हें पिछली रात को सूचित किया था कि उनकी बेटी के पोस्टमॉर्टम के अनुसार, उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

आज उनके नवासे और नवासी का पोस्टमार्टम होना था।

अशोक की मां ने आरोप लगाया कि उनका दामाद सजू "क्रूर" व्यक्ति है और जब वह सऊदी अरब में दंपति के साथ रहा करती थी तब उन्होंने सजू को अपनी बेटी पर हमला करते हुए देखा था। उनके मुताबिक, वह बहुत जल्द गुस्सा हो जाता था और बच्चों को भी पीट देता था।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "लेकिन मेरी बेटी ने कभी शिकायत नहीं की। वह चुपचाप सब कुछ सहती रही क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि हम परेशान हों। मुझे यकीन है कि जब वे इंग्लैंड गए तो उसकी क्रूरता जारी रही।"

उन्होंने यह भी कहा कि सजू के पास सऊदी अरब में नौकरी थी लेकिन वह इंग्लैंड में बेरोजगार था, फिर भी वह पैसों से जुड़े मामले अपने हाथ में रखता था और कभी कभार ही उन्हें पैसे भेजता था।

अशोक की मां ने दावा किया, "वह तय करता था कि हम अपनी बेटी और नवासा-नवासी को वीडियो कॉल के जरिए कब देख सकते हैं।"

उसने यह भी कहा कि उनके दामाद का परिवार कन्नूर का है और वे उनकी बेटी और नवासे और नवासी से प्यार करता था और उन्हें अशोक से कभी कोई शिकायत नहीं थी।

अशोक के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने बेंगलुरु से नर्सिंग की पढ़ाई की थी और वहां काम करती थी तभी उसकी मुलाकात सजू से हुई, जो एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता था।

उन्होंने कहा, "यह प्रेम विवाह था। जब उसने हमें सूचित किया, तो हम झिझक रहे थे। लेकिन वे दोनों वयस्क और शिक्षित थे।”

पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी और नवासा-नवासी के शव वापस लाने के लिए 30 लाख रुपये की जरूरत है और इतना पैसा जुटाना उनके बस के बाहर है।

उन्होंने कहा कि 2018 की बाढ़ में वे सबकुछ गवां चुके हैं और उनके पास थोड़ी सी ज़मीन और एक घर बचा है।

उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि लोग मदद करेंगे। मैं उन लोगों का बहुत आभारी रहूंगा जो मदद कर सकते हैं।"

अशोक 2021 से राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) में नर्स थी और केटरिंग जनरल अस्पताल में काम कर रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान