जरुरी जानकारी | ब्रिटेन को एफटीए को लेकर भारत के साथ बातचीत जल्द पूरी होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि वह भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जल्द पूरी कर लेगा।

नयी दिल्ली, 17 सितंबर ब्रिटेन ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि वह भारत के साथ प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत जल्द पूरी कर लेगा।

एफटीए का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश को और बढ़ावा देना है।

ब्रिटेन के निवेश मंत्री लॉर्ड गेरी ग्रिमस्टोन ने कहा, "मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत- ईयू (यूरोपीय संघ) एफटीए पूरा होने से पहले हम भारत-ब्रिटेन एफटीए को पूरा कर लेंगे।"

उन्होंने उद्योग संगठन सीआईआई द्वारा आयोजित भारत-ब्रिटेन वार्षिक सम्मेलन में अपने संबोधन में कहा कि इस बात पर सकारात्मक चर्चाएं हुई हैं कि कैसे व्यापार समझौता दोनों अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ने और अगले दशक में द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने के साधन के रूप में कार्य कर सकता है।

भारत और ब्रिटेन अपने प्रस्तावित द्विपक्षीय एफटीए के लिए एक नवंबर तक बातचीत शुरू करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।

हाल ही में, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि दोनों देश एक व्यापक एफटीए को अगले कदम के रूप में लक्षित कर एक अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़ रहे हैं।

ब्रिटेन में भारत की उच्चायुक्त गायत्री इस्सर कुमार ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ एक मजबूत एफटीए करने की दिशा में काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana: तेलंगाना में बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ेंगी, वेतन में 10% कटौती की तैयारी में रेवंत रेड्डी सरकार

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\