विदेश की खबरें | भारतीयों को ठगने के लिये नौकरी की फर्जी पेशकश पर, ब्रिटेन के गुरुद्वारे ने जारी की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में केंट कस्बे के एक गुरुद्वारे के नाम पर भारतीयों को ठगने के लिये फर्जी नौकरी और वीजा की पेशकश देने वाले विज्ञापन की जानकारी मिलने के बाद गुरुद्वारे ने अपनी वेबसाइट पर एक चेतावनी जारी की है ।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, 17 अप्रैल दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड में केंट कस्बे के एक गुरुद्वारे के नाम पर भारतीयों को ठगने के लिये फर्जी नौकरी और वीजा की पेशकश देने वाले विज्ञापन की जानकारी मिलने के बाद गुरुद्वारे ने अपनी वेबसाइट पर एक चेतावनी जारी की है ।

केंट के ग्रेवसेंड में स्थित श्री गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा ने अपनी वेबसाइट और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘‘स्कैम अलर्ट’’ नामक शीर्षक से इस विज्ञापन की प्रति जारी करते हुये चेतावनी दी है । इसमें कहा गया है कि गुरुद्वारे के नाम पर दिया गया ‘‘टिकट मुफ्त, वीजा मुफ्त, भोजन मुफ्त नौकरी की पेशकश’’ फर्जी है। ‘‘ब्रिटेन में तत्काल आवश्यकता है’’ शीर्षक वाले विज्ञापन में कहा गया है कि इच्छुक महिला एवं पुरूष दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर कॉल करें।

गुरुद्वारा की ओर से इस संबंध में जारी चेतावनी में कहा गया है, ‘‘स्कैम अलर्ट: इन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं करें। यह गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा से संबद्ध नहीं है।’’

गुरुद्वारा के महासचिव जगदेव सिंह विर्दी ने एक वेबसाइट को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी तब मिली जब इस माह के शुरू में गुरुद्वारे के एक स्थानीय श्रद्धालु ने अपने माता-पिता के लिये इस बारे में जानकारी ली, जो भारत में रहते हैं।

इसके बाद करीब एक दर्जन लोगों ने इस बारे में गुरुद्वारे से पूछताछ की।

ग्रेवसेंड और आसपास के क्षेत्र में करीब 15 हजार सिख रहते हैं जिनके भारत में मजबूत पारिवारिक और मैत्री संबंध हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें