विदेश की खबरें | ब्रिटेन ने कोविड बूस्टर टीकों के लिए ‘बुकिंग’ समय में एक महीने की कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने कोविड बूस्टर टीकों के लिए ‘बुकिंग’ समय को एक महीने घटाया है।

लंदन, छह नवंबर ब्रिटेन ने कोविड बूस्टर टीकों के लिए ‘बुकिंग’ समय को एक महीने घटाया है।

स्वास्थ्य सेवा विभाग ने शनिवार को कोविड-19 टीके की खुराक के लिए ‘बुकिंग’ समय में एक महीने की कटौती की घोषणा की, जिसके तहत 50 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोग अपनी दूसरी खुराक के पांच महीने के अंतराल के बाद बूस्टर खुराक लगवाने के लिए समय ले सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) राष्ट्रीय बुकिंग प्रणाली सोमवार से लोगों को पात्र होने से एक महीने पहले अपनी बूस्टर खुराक को बुक करने की अनुमति देगी।

अगले सप्ताह से, वे पांच महीने के बाद टीके की अपनी खुराक बुक करने में सक्षम होंगे, जिसका अर्थ है कि कोई सुविधाजनक समय के लिए दिनों या हफ्तों की प्रतीक्षा करने के बजाय कुछ ही महीनों बाद टीके की खुराक को बुक कर सकते है। इससे लाखों पात्र लोगों को लाभ होने की उम्मीद है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने कहा, ‘‘कोविड-19 के टीके चुनौतीपूर्ण सर्दी से पहले खुद को और अपने परिवार को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है और बुकिंग प्रणाली में यह बदलाव लोगों के लिए अपनी बूस्टर खुराक को बुक करना जितना संभव हो सके उतना आसान बना देगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बूस्टर कार्यक्रम को गति देगा, सुनिश्चित करेगा कि लोगों का जल्द से जल्द टीकाकरण हो सके, और यह महत्वपूर्ण रूप से अधिक लोगों को कोविड​​-19 के खिलाफ सुरक्षा बनाए रखने में मदद करता है। कृपया देर न करें- आओ वायरस को दूर रखने के लिए टीकाकरण कराये।’’

इंग्लैंड में 90 लाख से अधिक लोगों ने पहले ही अपने ‘टॉप-अप’ टीके प्राप्त कर लिए हैं, जिसका उद्देश्य सर्दियों के महीनों में अपनी पहली दो खुराक से सुरक्षा का विस्तार करना है।

बुकिंग प्रणाली में नवीनतम बदलाव से लोगों को बुस्टर खुराक लगाने के अभियान में और तेजी आएगी।

ब्रिटेन के टीका मंत्री मैगी थ्रूप ने कहा, ‘‘कोविड-19 बूस्टर कार्यक्रम बहुत प्रगति कर रहा है - एनएचएस और उन सभी को धन्यवाद, जो अब तक सर्दियों से पहले लोगों को सुरक्षित करने के लिए आगे आए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\