विदेश की खबरें | ब्रिटेन की अदालत ने विकिलीक्स संस्थापक असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने में देर करने का आदेश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों ने कहा कि जब तक अमेरिकी अधिकारी इस बारे में और आश्वासन नहीं देते कि असांजे (52) के साथ क्या किया जाएगा वे उन्हें (असांजे को) राहत प्रदान करेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों ने कहा कि जब तक अमेरिकी अधिकारी इस बारे में और आश्वासन नहीं देते कि असांजे (52) के साथ क्या किया जाएगा वे उन्हें (असांजे को) राहत प्रदान करेंगे।

इस निर्णय का यह मतलब है कि एक दशक से अधिक पुराना यह कानूनी प्रकरण जारी रहेगा।

मामले को 20 मई के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया।

न्यायाधीश विक्टोरिया शार्प और जेरेमी जॉनसन ने कहा कि यदि अमेरिका कोई आश्वासन नहीं देता है तो वे असांजे को प्रत्यपर्ण के खिलाफ उन आधारों पर अपील की अनुमति देंगे, जिनमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन सहित उन्हें मृत्युदंड दिया जा सकना शामिल है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आश्वासन नहीं दिये जाते हैं तो हम आगे सुनवाई किये बिना अपील करने की अनुमति देंगे।’’

न्यायाधीशों ने कहा कि यदि आश्वासन दिये जाते हैं तो हम दोनों पक्षों को अंतिम फैसला करने से पहले आगे की दलील पेश करने का अवसर देंगे।

उच्च न्यायालय में फरवरी में, दो दिनों की सुनवाई के दौरान असांजे के वकील एडवर्ड फिजराल्ड ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारी, असांजे को दंडित करने के लिए उन्हें प्रत्यर्पित करने की मांग कर रहे हैं।

अमेरिका की सरकार ने कहा है कि असांजे ने गोपनीय सरकारी दस्तावेज चोरी एवं प्रकाशित किये जिसने बेकसूर लोगों के जीवन को जोखिम में डाला।

आस्ट्रेलियाई कंप्यूटर विशेषज्ञ असांजे को विकिलीक्स के जरिये 2010 में हजारों गोपनीय दस्तावेज प्रकाशित करने के आरोपों को लेकर अमेरिका में आरोपित किया गया है।

असांजे की पत्नी और समर्थकों ने कहा है कि एक दशक से अधिक की कानूनी लड़ाई के दौरान उन्हें (असांजे को) शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इनमें लंदन स्थित इक्वाडोर के दूतावास में सात साल का स्व-निर्वासन और ब्रिटेन की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित एक उच्च सुरक्षा वाली जेल में गत पांच साल बिताना भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड