खेल की खबरें | युएफा ने रूस की फुटबॉल टीमों पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युएफा ने यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के चलते ये प्रतिबंध लगाये हैं । इससे पहले फरवरी में फीफा और युएफा ने रूस की राष्ट्रीय और क्लब टीमों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें पुरूषों का विश्व कप प्लेआफ शामिल है ।

युएफा ने यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले के चलते ये प्रतिबंध लगाये हैं । इससे पहले फरवरी में फीफा और युएफा ने रूस की राष्ट्रीय और क्लब टीमों के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था जिसमें पुरूषों का विश्व कप प्लेआफ शामिल है ।

उन फैसलों के खिलाफ रूसी फुटबॉल संघ ने खेल पंचाट में अपील डाली है । ताजा प्रतिबंधों के खिलाफ भी अपील डाले जाने की संभावना है ।

युएफा ने सोमवार को कहा कि इंग्लैंड में जुलाई में होने वाले महिला यूरो 2022 में रूस की जगह पुर्तगाल लेगा । रूस ने प्लेआफ में पुर्तगाल को हराकर क्वालीफाई किया था ।

वहीं चैम्पियंस लीग में रूसी प्रीमियर लीग विजेता जेनित सेंट पीटर्सबर्ग की जगह स्कॉटलैंड की चैम्पियन टीम लेगी ।

इस सत्र का चैम्पियंस लीग फाइनल भी रूस की बजाय अब पेरिस में होगा ।

रूस को अगले सत्र में यूरोपा लीग और यूरोपा कांफ्रेंस लीग में भी जगह नहीं मिलेगी । वहीं पुरूषों के यूरो कप 2028 या 2032 की मेजबानी की रूस की दावेदारी भी खारिज कर दी गई है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now