खेल की खबरें | यूएफा ने बेलारूस के फुटबॉल मुकाबलों की मेजबानी पर प्रतिबंध लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बेलारूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा और यूएफा सोमवार को रूस को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर चुके हैं। बेलारूस को सात अप्रैल को घरेलू सरजमीं पर खेलना था।

बेलारूस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंध का खतरा मंडरा रहा है। फुटबॉल की वैश्विक संचालन संस्था फीफा और यूएफा सोमवार को रूस को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से प्रतिबंधित कर चुके हैं। बेलारूस को सात अप्रैल को घरेलू सरजमीं पर खेलना था।

आइसलैंड को 2023 महिला विश्व कप के क्वालीफाइंग ग्रुप चरण मुकाबले के लिए बेलारूस के बोरिसोव जाना था।

यूएफा ने कहा, ‘‘यूएफा की कार्यकारी समिति जरूरत पड़ने पर नियमित तौर पर असाधारण बैठक बुलाएगी और विधिक तथा तथ्यात्मक स्थिति का मूल्यांकन करेगी।’’

बेलारूस पहले ही पुरुष विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर हो चुका है और उसे 24 मार्च को यूरोपीय प्ले आफ में हिस्सा नहीं लेना।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\