देश की खबरें | कुंभ पर उदित राज की टिप्पणी से खड़ा हुआ विवाद, भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता उदित राज ने बृहस्पतिवार को उस वक्त एक विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पैसा खर्च किया जाना गलत है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर कांग्रेस नेता उदित राज ने बृहस्पतिवार को उस वक्त एक विवाद को जन्म दे दिया जब उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पैसा खर्च किया जाना गलत है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस टिप्पणी से कांग्रेस का कोई लेनादेना नहीं है, क्योंकि यह उनकी निजी राय है और वह अपनी इस टिप्पणी पर बहस के लिए तैयार है।

यह भी पढ़े | Gupkar Declaration: फारूक अब्दुल्ला के आवास पर हुई बैठक, बोले- हम लोगों के छीने अधिकार वापस मांगते हैं.

इसको लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि यही गांधी परिवार की सच्चाई है।

उधर, कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उदित राज का बयान उनकी निजी राय है और पार्टी उससे सहमत नहीं है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कोविड-19 के 648 नए मामले आए सामने, एक दिन में 6 लोगों ने गंवाई जान, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 86,057 हुई: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व सांसद उदित राज ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार द्वारा किसी भी तरह की धार्मिक शिक्षा या अनुष्ठान के लिए पैसा नहीं दिया जाना चाहिए। सरकार का अपना कोई धर्म नहीं होता है। उप्र सरकार इलाहाबाद में कुंभ मेले के आयोजन पर 4200 करोड़ रुपये खर्च करती है, वह भी गलत है।''

विवाद बढ़ने के बाद उदित राज ने कुछ देर में अपने ट्वीट को डिलीट कर दिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने इस इसे फिर बहाल कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं ट्वीट को बहाल कर रहा हूं और संवाद के लिए तैयार हूं। जब भी राजनीतिक मामला होता है तो कांग्रेस को टैग करता हूं। इसमें नही किया था, क्योंकि व्यक्तिगत विचार है। बिना वजह पार्टी को घसीटा जा रहा है। डॉक्टर अम्बेडकर मानते थे कि राजनीति और धर्म का मिश्रण नही होना चाहिए।’’

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसको लेकर ट्वीट किया, ‘‘मित्रों ये है गांधी परिवार की सच्चाई। पहले हलफनामा देकर उच्चतम न्यायालय में कहा था कि ‘भगवान श्री राम मात्र काल्पनिक है ..उनका कोई अस्तित्व नहीं और अब प्रियंका वाड्रा जी का कहना है की कुंभ मेला भी बंद होना चाहिए!!

तभी तो दुनिया कहती है राहुल और प्रियंका “सुविधा-वादी” हिंदू है !!’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\