देश की खबरें | दशहरा रैली में शिंदे के मंच पर नजर आए उद्धव ठाकरे के भाई और भतीजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे शिवसेना से बगावत करके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के धड़े द्वारा मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बुधवार को आयोजित दशहरा रैली के मंच पर नजर आए।

मुंबई, पांच अक्टूबर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे शिवसेना से बगावत करके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने एकनाथ शिंदे के धड़े द्वारा मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में बुधवार को आयोजित दशहरा रैली के मंच पर नजर आए।

गौरतलब है कि बीकेसी के एमएमआरडीए मैदान में हुई शिंदे की अगुवाई वाले गुट की रैली में जयदेव ठाकरे से अलग हुईं उनकी पत्नी स्मिता भी मौजूद थीं और साथ में उद्धव ठाकरे के सबसे बड़े भाई दिवंगत बिंदूमाधव ठाकरे के बेटे निहार भी रैली में मौजूद थे।

दिलचस्प बात यह थी कि ठाणे में अंतिम रैली के दौरान शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे द्वारा इस्तेमाल की गई कुर्सी को मंच पर बीच में खाली रखा गया था।

उद्धव ठाकरे के भाई-भतीजे के अलावा बाल ठाकरे के 27 साल तक करीबी सहयोगी रहे चंपा सिंह थापा भी शिंदे के मंच पर मौजूद थे।

पत्रकारों से बातचीत में स्मिता ठाकरे ने कहा कि शिंदे ने उन्हें रैली के लिए आमंत्रित किया था।

बताया जाता है कि बाल ठाकरे के बेटे जयदेव ठाकरे के अपने छोटे भाई उद्धव ठाकरे के साथ मधुर संबंध नहीं हैं।

अपने संक्षिप्त भाषण में जयदेव ठाकरे ने (अलग राह चुनने के) शिंदे के ‘साहसी कदम’ की प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं से उनका साथ नहीं छोड़ने की अपील की।

वहीं, शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट ने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में अपनी दशहरा रैली का आयोजन किया।

शिंदे और उद्धव ठाकरे, दोनों ही अपने-अपने गुट के ‘असली’ शिवसेना होने का दावा करते हैं।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व के खिलाफ शिंदे की बगावत की वजह से शिवसेना की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार 29 जून को गिर गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर