देश की खबरें | उद्धव ठाकरे पटना में विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे : अरविंद सावंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 जून को पटना में बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेंगे। पार्टी नेता अरविंद सावंत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 जून शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 23 जून को पटना में बुलाई गई विपक्षी नेताओं की बैठक में भाग लेंगे। पार्टी नेता अरविंद सावंत ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह बैठक विपक्षी दलों को एकजुट करने और 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए बुलाई जा रही है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता अरविंद सावंत ने कहा, ‘‘ कल सभी नेता पटना में बैठक कर रहे हैं। उद्धव जी भी वहां जा रहे हैं। देखते हैं वहां क्या होता है। वे देश के बहुत परिपक्व और अनुभवी लोग हैं।’’

पटना में शुक्रवार को होने वाली इस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती के इस बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

शुक्रवार की बैठक में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के भी शामिल होने की उम्मीद है। इस बीच, ममता बनर्जी बृहस्पतिवार को पटना पहुंचीं।

शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं लोकसभा सदस्य अरविंद सावंत ने कहा, ‘‘ यहां तक कि सोनिया जी, राहुल जी, पवार जी, नीतीश कुमार जी भी हैं। ये सभी दिग्गज हैं। जो भी निर्णय लिया जाए, हमें उसका पालन करना चाहिए और जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी से काम करना चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान