देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने कपिल सिब्बल के ‘इंसाफ’ का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सांसद व अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा शुरू किए गए मंच ‘इंसाफ’ का समर्थन किया।

मुंबई, चार मार्च शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने शनिवार को सांसद व अधिवक्ता कपिल सिब्बल द्वारा शुरू किए गए मंच ‘इंसाफ’ का समर्थन किया।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि वे सभी राजनीतिक पार्टियां जो देश में लोकतंत्र बनाए रखना चाहती हैं, उन्हें इसका समर्थन करना चाहिए।

ठाकरे ने कहा, ‘‘वे सभी लोग जो चाहते हैं कि लोकतंत्र फूलता-फलता रहे उन्हें पूरी मजबूती के साथ कपिल सिब्बल के इस नये कदम का साथ देना चाहिए।’’

राज्यसभा सदस्य सिब्बल ने आज दिन में घोषणा की थी कि वह देश में ‘अन्याय’ के खिलाफ लड़ने के लिए नया मंच ‘इंसाफ’ शुरू कर रहे हैं और उन्होंने मुख्यमंत्रियों और विपक्षी दलों के अन्य नेताओं से इसका समर्थन करने का भी अनुरोध किया।

शिवसेना में विभाजन के मामले में उच्चतम न्यायालय में उद्धव ठाकरे गुट के वकील कपिल सिब्बल हैं। जून 2022 में एकनाथ शिंदे और उनके साथ विधायकों/सांसदों ने शिवसेना का साथ छोड़ दिया था जिसके कारण ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गयी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान