देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने 26/11 हमले के शहीदों, संविधान के संस्थापकों को श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 साल पहले 26/11 मुंबई हमलों में जान गंवाने वाले शहीदों और नागरिकों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

मुंबई, 26 नवंबर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 13 साल पहले 26/11 मुंबई हमलों में जान गंवाने वाले शहीदों और नागरिकों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।

ठाकरे ने ट्वीट किया कि आतंकवादी हमला आतंकवादियों की ‘‘कायरतापूर्ण मानसिकता’’ का स्पष्ट उदाहरण है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमले में शहादत देने वाले सुरक्षा कर्मियों और जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देता हूं।’’

गौरतलब है कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी समुद्र मार्ग से मुंबई पहुंचे और उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की जिसमें 18 सुरक्षा कर्मियों समेत 166 लोग मारे गए तथा कई अन्य घायल हो गए।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रीय संविधान दिवस के मौके पर डॉ. बी आर अंबेडकर और संविधान के अन्य संस्थापक सदस्यों को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘‘देश जब आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है तो ऐसे में संविधान दिवस बहुत महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों, उनके हितों और अधिकारों को आगे रखता है।

संविधान सभा द्वारा 1949 में संविधान अपनाए जाने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now