एजेंसी न्यूज

'INDIA' गठबंधन की बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए उद्धव ठाकरे? शिवसेना-कांग्रसे में बढ़ी दूरियां!

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम का हवाला देते हुए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की डिजिटल बैठक में शामिल नहीं हुए।

'INDIA' गठबंधन की बैठक में शामिल क्यों नहीं हुए उद्धव ठाकरे? शिवसेना-कांग्रसे में बढ़ी दूरियां!
(Photo Credits ANI)

मुंबई, 13 जनवरी: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शनिवार को निर्धारित कार्यक्रम का हवाला देते हुए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की डिजिटल बैठक में शामिल नहीं हुए. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने बैठक में भाग लेने में असमर्थता के बारे में (विपक्षी गठबंधन को) पहले ही सूचित कर दिया था. ठाकरे ने कहा, "इस संबंध में कोई गलतफहमी नहीं होनी चाहिए. मैंने बैठक में भाग लेने में असमर्थता व्यक्त की है, क्योंकि मुझे एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेना था, जिसमें बहुत व्यस्तता थी.

ऐसे परिदृश्य में, बैठक में भाग लेना मुश्किल होता." गठबंधन के नेताओं ने डिजिटल बैठक की और गठबंधन के विभिन्न पहलुओं तथा अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख कल्याण-डोंबिवली लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं, जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे कर रहे हैं. यह भी पढ़े:  विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ अहंकार, अभिमान से प्रेरित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र मुख्यमंत्री शिंदे का गढ़ है. आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस’ (इंडिया) गठबंधन के बैनर तले 28 विपक्षी दल एक साथ आए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).