देश की खबरें | उद्धव ठाकरे ने विदर्भ का दो दिवसीय दौरा शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे का आगाज किया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ जुलाई शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद करने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रविवार को महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे का आगाज किया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी।

उद्धव ऐसे समय में यह दौरा कर रहे हैं, जब एक सप्ताह पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार और पार्टी के आठ अन्य विधायक एकनाथ शिंदे नीत महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रविवार सुबह नागपुर पहुंचे। वह विदर्भ क्षेत्र में यवतमाल, वाशिम, अमरावती, अकोला और नागपुर के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से चर्चा करेंगे।

महाराष्ट्र में 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उद्धव ने लंबे समय तक अपनी सहयोगी रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के मुद्दे को लेकर गठबंधन तोड़ लिया था।

इसके बाद उन्होंने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार बनाई थी। लेकिन जून 2022 में एकनाथ शिंदे की अगुवाई में विधायकों की बगावत के कारण एमवीए सरकार गिर गई थी और शिवसेना दो धड़ों में बंट गई थी। बाद में शिंदे भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बन गए थे।

शिवसेना (यूबीटी) के एक नेता ने कहा, ‘‘उद्धव विदर्भ क्षेत्र में व्यापक रूप से फैले बंजारा समुदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पोहरादेवी मंदिर में दर्शन करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि उद्धव पार्टी में विभाजन की पृष्ठभूमि में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे। इस विभाजन के कारण महाराष्ट्र विधानसभा में पार्टी की स्थिति ‘कमजोर’ हुई है।

शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘उद्धव भाजपा और उनकी पार्टी के नेताओं से मिले धोखे के बारे में बात करेंगे। उनका यह दौरा अगले साल होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़ी तैयारियों का हिस्सा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू