देश की खबरें | उद्धव खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं: महाकुंभ में नहीं जाने पर उपमुख्यमंत्री शिंदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल नहीं होने पर शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया और कहा कि ठाकरे खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं।

मुंबई, 27 फरवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल नहीं होने पर शिवसेना (उबाठा) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष किया और कहा कि ठाकरे खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं।

महाकुंभ 13 जनवरी को शुरू हुआ था और 26 फरवरी को संपन्न हुआ। महाकुंभ 2025 में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर रिकॉर्ड 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।

शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा, "जो लोग महाकुंभ में शामिल नहीं हुए उनसे पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने इसमें हिस्सा क्यों नहीं लिया। वे कहते रहते हैं कि वे हिंदू हैं। बाल ठाकरे ने नारा दिया था, ‘गर्व से कहो हम हिंदू हैं’ लेकिन अब वे खुद को हिंदू कहलाने से डरते हैं और (बाल ठाकरे को) हिंदूहृदय सम्राट कहते हैं।’’

दरअसल, वह ठाकरे और गांधी परिवार के महाकुंभ में नहीं जाने संबंधी सवाल का जवाब दे रहे थे।

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि संरक्षक मंत्रियों के पद से जुड़ा मुद्दा जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि महायुति में मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से और समन्वय के साथ सुलझा लिया गया है।

राज्य सरकार ने पहले गिरीश महाजन (भाजपा) और अदिति तटकरे (राकांपा) को क्रमशः नासिक और रायगढ़ का संरक्षक मंत्री नामित किया था लेकिन बाद में अपने इस आदेश पर रोक लगा दी थी क्योंकि शिवसेना ने दोनों पदों पर दावा पेश किया था।

इस बीच, शिवसेना (उबाठा) से जुड़े पूर्व विधायक सुहास मिंचेकर आज शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए।

कोल्हापुर से ताल्लुक रखने वाले मिंचेकर शिवसेना (उबाठा) से जुड़े तीसरे पूर्व विधायक हैं, जो एक पखवाड़े से भी कम समय में शिंदे नीत शिवसेना में शामिल हुए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में हार के बाद से शिवसेना (उबाठा) में पार्टी छोड़ने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\