जरुरी जानकारी | यूको बैंक का जून तिमाही में कुल कारोबार 13.67 प्रतिशत बढ़कर 5.24 लाख करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल कारोबार सालाना आधार पर 13.67 प्रतिशत बढ़कर 5.24 लाख करोड़ रुपये हो गया।
कोलकाता, तीन जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल कारोबार सालाना आधार पर 13.67 प्रतिशत बढ़कर 5.24 लाख करोड़ रुपये हो गया।
बैंक ने बृहस्पतिवार को अप्रैल-जून, 2025 तिमाही के अस्थायी आंकड़ों की जानकारी दी। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक का कुल कारोबार 4.61 लाख करोड़ रुपये रहा था।
जून तिमाही में बैंक का कुल अग्रिम 2.25 लाख करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 16.58 प्रतिशत अधिक है।
इसी अवधि में बैंक का कुल जमा 11.57 प्रतिशत बढ़कर 2.99 लाख करोड़ रुपये हो गया।
आलोच्य तिमाही में बैंक का घरेलू अग्रिम लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान तिमाही में 1.67 लाख करोड़ रुपये था।
समीक्षाधीन अवधि में घरेलू जमा भी 9.80 प्रतिशत बढ़कर 2.80 लाख करोड़ रुपये हो गया।
तिमाही आधार पर यूको बैंक का कुल कारोबार जनवरी-मार्च तिमाही के 5.14 लाख करोड़ रुपये से 1.95 प्रतिशत बढ़ा है जबकि अग्रिम और जमाओं में क्रमशः 2.27 प्रतिशत और 1.70 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
बैंक का घरेलू चालू खाता एवं बचत खाता (कासा) अनुपात जून तिमाही में थोड़ा कम होकर 36.90 प्रतिशत रह गया, जबकि साल भर पहले यह 38.62 प्रतिशत था।
ऋण-जमा अनुपात एक साल पहले के 72.07 प्रतिशत से सुधरकर 75.48 प्रतिशत हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

