एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 607 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 607 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का पहली तिमाही में मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 607 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 21 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 10 प्रतिशत बढ़कर 607 करोड़ रुपये हो गया।

कोलकाता स्थित बैंक का गत वित्त वर्ष 2024-25 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में मुनाफा 551 करोड़ रुपये रहा था।

यूको बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 2025-26 की अप्रैल-जून तिमाही में कुल आय बढ़कर 7,433 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 6,859 करोड़ रुपये थी। इस दौरान बैंक का परिचालन लाभ सालाना आधार पर 1,321 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,562 करोड़ रुपये हो गया।

समीक्षाधीन अवधि में बैंक द्वारा अर्जित ब्याज बढ़कर 6,436 करोड़ रुपये हो गया जो गत वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,024 करोड़ रुपये था।

बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ। जून तिमाही के अंत में सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर सकल अग्रिमों का 2.63 प्रतिशत रह गईं, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 3.32 प्रतिशत थीं। इसी प्रकार शुद्ध एनपीए या खराब ऋण सालाना आधार पर 0.78 प्रतिशत से घटकर 0.45 प्रतिशत रह गए।

पहली तिमाही में फंसे हुए ऋणों के लिए प्रावधान हालांकि बढ़कर 463 करोड़ रुपये हो गए जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 397 करोड़ रुपये थे। प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) 95.76 प्रतिशत से बढ़कर 96.88 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).