एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | यूको बैंक को पहली तिमाही में 21.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 21.46 करोड़ रुपये रहा। इसकी प्रमुख वजह फंसे कर्ज के बदले किया जाना वाला प्रावधान कम होना है।

जरुरी जानकारी | यूको बैंक को पहली तिमाही में 21.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 21.46 करोड़ रुपये रहा। इसकी प्रमुख वजह फंसे कर्ज के बदले किया जाना वाला प्रावधान कम होना है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में बैंक को 601.45 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। तिमाही आधार पर बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही में 16.78 करोड़ रुपये लाभ अर्जित किया था।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि समीक्षावधि में उसकी कुल आय 4,436.57 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि बैंक का कारोबार 4,446.61 करोड़ रुपये रहा था।

इस दौरान बैंक की ब्याज से आय 3,662.64 करोड़ रुपये रही। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज से आय 3,816.53 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना काल में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, सैलरी- 62 हजार रुपये प्रतिमाह.

बैंक का फंसे कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 1,180.37 करोड़ रुपये रह गया जो कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1,802.89 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षावधि में बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) उसके सकल ऋण का 14.38 प्रतिशत रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 24.85 प्रतिशत पर थी।

वहीं बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध ऋण का 4.95 प्रतिशत रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 8.98 प्रतिशत था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 11:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).