जरुरी जानकारी | यूको बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में चार गुना से अधिक होकर 102 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में चार गुना से अधिक होकर 101.81 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में उल्लेखनीय रूप से कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में चार गुना से अधिक होकर 101.81 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में उल्लेखनीय रूप से कमी से बैंक का लाभ बढ़ा है।
इससे पूर्व वित्त वर्ष की 2020-21 की इसी तिमाही में बैंक को 21.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
इससे पूर्व मार्च, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 27 प्रतिशत बढ़कर 80.03 करोड़ रुपये था।
यूको बैंक ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 4,539.08 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 4,436.57 करोड़ रुपये थी।
हालांकि, यह मार्च 2021 को समाप्त तिमाही की आय 4,936.75 करोड़ रुपये के मुकाबले कम है।
बैंक का एनपीए (गैर-निष्पादित परिसंपत्ति) या फंसा कर्ज जून, 2021 को समाप्त तिमाही में घटकर कुल ऋण का 9.37 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में 14.38 प्रतिशत था। मूल्य के हिसाब से सकल एनपीए 11,321.76 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले जून 2020 को समाप्त तिमाही में 16,576.43 करोड़ रुपये था।
शुद्ध एनपीए आलोच्य तिमाही में 3.85 प्रतिशत (4,387.25 करोड़ रुपये) रहा जो एक साल पहले 2020-21 की पहली तिमाही में 4.95 (5,138.18 करोड़ रुपये) प्रतिशत था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2021 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

