एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़कर 581.24 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 86.2 प्रतिशत बढ़कर 581.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | यूको बैंक का चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत बढ़कर 581.24 करोड़ रुपये पर

मुंबई, दो मई सार्वजनिक क्षेत्र के यूको बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 86.2 प्रतिशत बढ़कर 581.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। डूबा कर्ज घटने से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में बैंक ने 312.18 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि उसने 2022-23 में 1,862.34 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जो 2021-22 के 929.76 करोड़ रुपये से लगभग दोगुना है। यह बैंक का किसी एक वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा लाभ है।

वित्त वर्ष के दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 7,343.13 करोड़ रुपये रही। यह भी किसी एक साल में बैंक की सबसे ऊंची ब्याज आय है।

चौथी तिमाही में बैंक की सकल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) घटकर 4.78 प्रतिशत पर आ गईं, जो एक साल पहले 7.89 प्रतिशत पर थीं।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 2.7 प्रतिशत से घटकर 1.29 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2023 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).