जरुरी जानकारी | उबर कोलकाता में कार्यालय जाने वालों के लिए बस सेवा शुरू करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऐप आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर ने बुधवार को घोषणा की कि वह इस महीने से कार्यालय जाने वालों के लिए कोलकाता में बस सेवा शुरू करेगी।

कोलकाता, 22 नवंबर ऐप आधारित कैब सेवा उपलब्ध कराने वाली कंपनी उबर ने बुधवार को घोषणा की कि वह इस महीने से कार्यालय जाने वालों के लिए कोलकाता में बस सेवा शुरू करेगी।

कंपनी ने कहा कहा कि यह सेवा 10 बसों के साथ शुरू होगी और अगले साल मार्च तक उबर शटल के पास पूर्वनिर्धारित मार्गों पर 60 वातानुकूलित बसें होंगी, जो व्यावसायिक जिलों को शहर के आवासीय क्षेत्रों से जोड़ेंगी।

एक बयान में कहा गया है कि उबर वर्ष 2025 तक राज्य में एक करोड़ डॉलर का निवेश करेगी और अगले पांच वर्षों में लगभग 50,000 रोजगार के अवसर पैदा करेगा।

इस बस सेवा के लिए उबर ने बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में राज्य परिवहन विभाग के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

कैब की तरह यात्री उबर शटल के लिए एक सप्ताह पहले तक सीटें बुक कर सकते हैं, लाइव स्थान और मार्ग को ट्रैक कर सकते हैं, और उबर ऐप के माध्यम से आगमन का वास्तविक समय अनुमानित समय (ईटीए) प्राप्त कर सकते हैं।

बयान में कहा गया है कि उबर शटल यात्रियों को एक सहज और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

इसमें कहा गया है कि यह सेवा ‘कैशलेस’ भुगतान विकल्प, चौबीसों घंटे सुरक्षा सहायता और रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली वातानुकूलित बसों के साथ आरामदायक यात्रा भी प्रदान करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Local Mega Block: मुंबई की सेंट्रल, हार्बर और ट्रांस-हार्बर लाइन पर 19 अप्रैल को रहेगा मेगा ब्लॉक, यात्रियों के लिए रहेगी वैकल्पिक व्यवस्था; चेक डिटेल्स

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Streaming In India: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Satta Bazar Favorite Team: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Delhi: दिल्ली के बुराड़ी में Momos खाने के बाद 10 साल की बच्ची की हालत गंभीर, लिवर फेल होने से याददाश्त खोई, चलने-फिरने में भी दिक्कत