उबर ने यात्रियों, चालकों के लिये मास्क पहनना अनिवार्य किया
सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न श्रेणियों में क्षेत्रों को बांटने पर निर्णय लेने की शक्ति दी गयी है।
नयी दिल्ली, 18 मई एप आधारित कैब सेवाएं देने वाली कंपनी उबर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के जारी प्रकोप के बीच सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये उसने यात्रियों और चालकों के लिये मास्क अनिवार्य करने समेत कई उपाय किये हैं।
सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। इसमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को विभिन्न श्रेणियों में क्षेत्रों को बांटने पर निर्णय लेने की शक्ति दी गयी है।
राज्यों के फैसले के आधार पर, उबर और ओला जैसी कंपनियां विभिन्न स्थानों में सेवाएं फिर से शुरू कर सकेंगी।
उबर ग्लोबल के वरिष्ठ निदेशक (उत्पाद प्रबंधन) सचिन कंसल ने संवाददाताओं से कहा कि आज (सोमवार) से भारत में जहां भी उबर का संचालन शुरू होता है, यात्रियों और चालकों को अनिवार्य तौर पर फेस मास्क पहनना होगा।
उन्होंने कहा कि यह ड्राइवरों और सवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये शुरू की जा रही विशिष्ट सुरक्षा सुविधाओं और नीतियों का हिस्सा है।
उल्लेखनीय है कि देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। सोमवार से इसका चौथा चरण शुरू हो गया है। लॉकडाउन शुरू होने के बाद से देश में कैब व टैक्सियों के परिचालन पर पाबंदी लग गयी थी।
हालांकि चार मई से शुरू हुए तीसरे चरण के लॉकडाउन में पाबंदियों में कुछ ढील दी गयी थी, तब कैब व टैक्सियों को कुछ इलाकों में परिचालन की अनुमति मिली थी। उबर ने तीसरे चरण में जमशेदपुर, कोच्चि, कटक और गुवाहाटी (ग्रीन जोन) के साथ-साथ अमृतसर, रोहतक, गुरुग्राम और विशाखापत्तनम (ऑरेंज जोन) सहित 25 शहरों में परिचालन शुरू करने की घोषणा की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

