विदेश की खबरें | यूएई के ऊर्जा मंत्री ने ओपेक के रूस के साथ गठबंधन का समर्थन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूएई के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मजरोई ने कहा कि रूस रोजाना एक करोड़ बैरल का तेल उत्पादन करता है और वह वैश्विक ओपेक प्लस ऊर्जा गठबंधन का अहम सदस्य है।

यूएई के ऊर्जा मंत्री सुहैल अल मजरोई ने कहा कि रूस रोजाना एक करोड़ बैरल का तेल उत्पादन करता है और वह वैश्विक ओपेक प्लस ऊर्जा गठबंधन का अहम सदस्य है।

उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति को अलग रख दें तो इस तेल की आज जरूरत है। जब तक कोई एक करोड़ बैरल तेल उत्पादन का इच्छुक नहीं होता, हमें नहीं लगता कि रूस का विकल्प हो सकता है।’’

उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब और रूस के नेतृत्व वाले इस गठबंधन के पास उत्पादन बढ़ाकर तेल की कीमतों में कमी लाने की क्षमता है जो बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

अमेरिका, यूरोपीय देश, जापान और अन्य देश खाड़ी के अरब देशों से तेल उत्पादन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि इनकी कीमतों में कमी लाई जा सके। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए इस महीने के शुरुआत में स्वयं सऊदी अरब, यूएई की यात्रा की थी।

अल मजरोई ने बताया कि ओपेक प्लस गठबंधन एक है और बना रहेगा। उन्होंने एकतरफा तरीके से यूएई द्वारा तेल उत्पादन बढ़ाने के सुझाव को लागू करने से भी एक तरह से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम एकसाथ हैं। और राजनीति को इस संगठन में आने की अनुमति नहीं देंगे...हम हमेशा से मानते हैं जब उत्पादन का सवाल आएगा तो भी हम देश के तौर पर जो भी करेंगे, उस कार्य को हमेशा राजनीति से बाहर रखना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\