खेल की खबरें | यूएई की गर्मी में ढलना सबसे बड़ी चुनौती , कहा आरसीबी स्टार डिविलियर्स ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका के स्टार एबी डिविलियर्स का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सभी टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यूएई के गर्म और उमस भरे मौसम के अनुकूल ढलने की होगी ।

दुबई, 16 सितंबर दक्षिण अफ्रीका के स्टार एबी डिविलियर्स का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग में सभी टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती यूएई के गर्म और उमस भरे मौसम के अनुकूल ढलने की होगी ।

अधिकांश मैच रात में खेले जायेंगे लेकिन हालात फिर भी चुनौतीपूर्ण होंगे ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल में सबसे ज्यादा ‘मैन ऑफ द मैच’ पाने वाले 3 खिलाड़ियों के नाम.

उन्होंने आरसीबी के ट्विटर हैंडिल पर डाले गए एक इंटरव्यू में कहा ,‘‘ मैं इस तरह के मौसम का आदी नहीं हूं । बहुत गर्मी है । मुझे चेन्नई में जुलाई में खेला गया टेस्ट मैच याद आ गया जिसमें वीरू ने 300 रन बनाये थे । तब भी ऐसी ही गर्मी थी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ उतनी ही उमस भी है । रात के दस बजे भी । इसका बहुत फर्क पड़ेगा और आपको आखिरी पांच ओवर के लिये ऊर्जा बचाकर रखनी होगी ।’’

यह भी पढ़े | Suresh Raina Relative Murder Case: सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या का मामला पंजाब पुलिस ने सुलझाया, तीन आरोपी गिरफ्तार.

डिविलियर्स ने कहा कि उन्हें भारत में खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलने की कमी खलेगी ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम सभी को खचाखच भरे स्टेडियमों में खेलने की आदत है । खासकर चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब दर्शक हौसलाअफजाई करते हैं तो मंजर ही अलग होता है । हमें उसकी कमी जरूर खलेगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन मैं ऐसा नहीं कहूंगा कि मुझे इसकी आदत नहीं है । मैने खाली स्टेडियमों में काफी क्रिकेट खेली है । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ही मैने भरे हुए स्टेडियम देखे हैं ।’’

डिविलियर्स ने कहा कि हर खिलाड़ी कोरोना वायरस महामारी के कारण लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर लौटकर खुश है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ सभी अच्छे प्रदर्शन को बेताब हैं । वे नयी ऊर्जा लेकर आये हैं और बेहतरीन क्रिकेट देखने को मिलेगी ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\