यूएई की 3डी प्रिंटिंग कंपनी कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए पीपीई बनाएगी
दुबई की 3डी प्रिंटिंग कंपनी ‘‘ प्रोटो-21’’ ने संक्रमण के सबसे अधिक खतरे का सामना कर रहे कर्मचारियों के लिए दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक हजार पीपीई और 3डी तकनीक पर आधारित चेहरे को ढकने के लिए पारदर्शी कवर का उत्पादन करने के लिए दुबई पुलिस से समझौता किया है।
दुबई, 10 मई संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की 3डी प्रिंटिंग कंपनी ने अपनी प्रयोगशालाओं को देश में कोविड-19 के खिलाफ संक्रमित स्थानों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों के लिए एक से अधिक बार इस्तेमाल किए जाने वाले एक हजार व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का उत्पादन करने के लिए निर्माण केंद्र में तब्दील कर दिया है।
दुबई की 3डी प्रिंटिंग कंपनी ‘‘ प्रोटो-21’’ ने संक्रमण के सबसे अधिक खतरे का सामना कर रहे कर्मचारियों के लिए दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक हजार पीपीई और 3डी तकनीक पर आधारित चेहरे को ढकने के लिए पारदर्शी कवर का उत्पादन करने के लिए दुबई पुलिस से समझौता किया है।
कंपनी के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीर अकरम ने बताया कि पीपीई का उत्पादन प्रोटो-21 की 3डी प्रिंटिग प्रयोगशाला में होगा जिसे देश में कोरोना वायरस की वजह से उत्पन्न हालात और त्वरित जरूरत को देखते हुए उत्पादन केंद्र में तब्दील किया गया है।
खलीज टाइम्स के मुताबिक यूएई में अबतक 18,198 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 198 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।
प्रोटो 21 इसके अलावा वेंटिलेटर, मास्क के वाल्व आदि का भी निर्माण टिकाऊ सामग्री से करेगी।
उल्लेखनीय है कि अकरम ने प्रोटो-21 की स्थापना मई 2018 में दुबई की कंपनी जोसेफ ग्रुप के साथ मिलकर की थी। कंपनी उद्योगों को बड़े पैमाने पर 3डी प्रिंटिग सेवा मुहैया करा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

