विदेश की खबरें | यूएई के विदेश मंत्री ने अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर के निर्माण की प्रगति की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त अरब अमीरात के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामलों के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने अबू धाबी में हिंदुओं का एक मंदिर बना रहे संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मंदिर की प्रगति की समीक्षा की।

दुबई, 17 अक्टूबर संयुक्त अरब अमीरात के विदेश और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मामलों के मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नहयान ने अबू धाबी में हिंदुओं का एक मंदिर बना रहे संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और मंदिर की प्रगति की समीक्षा की।

मंदिर की आधारशिला पिछले साल अप्रैल में रखी गयी थी और निर्माण कार्य दिसंबर में शुरू हो गया।

यह भी पढ़े | पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की ‘कठपुतली सरकार’ बनवाई.

बीएपीएस हिंदू मंदिर, अबू धाबी ने एक बयान में कहा कि अल अइन में हाल ही में हुई मुलाकात में शेख अब्दुल्ला ने बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था के ब्रह्मविहारी स्वामी के साथ बातचीत की और मंदिर निर्माण की जानकारी ली।

विज्ञप्ति में बताया गया कि संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय राजदूत पवन कपूर भी बैठक में उपस्थित थे।

यह भी पढ़े | अमेरिका ने COVID19 मरीजों में प्रतिरक्षा नापने के लिए शुरू किए क्लीनिकल ट्रायल.

बयान के अनुसार, ‘‘कोविड-19 महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में वैश्विक सौहार्द की ऐसी परियोजना भारत तथा संयुक्त अरब अमीरात की विशिष्ट मित्रता और प्रगति एवं शांति की दिशा में उनके समर्पण को रेखांकित करते हुए आस्था और आशा का नया संचार करेगी।’’

ब्रह्मविहारी स्वामी ने इस बात को रेखांकित किया कि परियोजना से जुड़ा पूरा दल और पूरा हिंदू समाज यूएई के प्रति दीर्घकालिक योगदान के लिए समर्पित है।

शेख अब्दुल्ला को मंदिर का स्वर्णिम स्मृतिचिह्न भेंट किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट