देश की खबरें | सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करने के लिए यू20 महापौर शिखर सम्मेलन शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दो दिवसीय ‘अर्बन20 महापौर शिखर सम्मेलन’ शुक्रवार को शुरू हुआ और इस दौरान प्रतिनिधि सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करेंगे।
अहमदाबाद, सात जुलाई दो दिवसीय ‘अर्बन20 महापौर शिखर सम्मेलन’ शुक्रवार को शुरू हुआ और इस दौरान प्रतिनिधि सतत विकास के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं पर चर्चा करेंगे।
यहां शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि शहरीकरण की डिजाइन ऐसी होनी चाहिए जिसमें जलवायु परिवर्तन, सार्वजनिक सेवा और यातायात सहित अन्य समस्याओं का समाधान हो।
केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के सचिव मनोज जोशी ने कहा कि भारत में शहरीकरण बहुत तेजी से हो रहा है।
मंत्रालय के अनुसार, लगभग 500 प्रतिनिधि अर्बन20 (यू20) शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं, जिससे जी20 देशों के शहरों के बीच चर्चा की सुविधा मिल रही है।
एक अधिकारी ने कहा कि शहरी प्राथमिकताओं के संबंध में जी20 वार्ताओं के बारे में सामूहिक रूप से जानकारी देने के लिए यू20 शहरों के वास्ते स्थापित एक मंच है।
भारतीय और विदेशी शहरों के 80 महापौर बंद कमरे में आयोजित सत्र के दौरान शहरों के लिए यू20 की प्राथमिकताओं और स्थिरता के एजेंडे पर आगे विचार-विमर्श करेंगे।
मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने कहा, “महापौर, उप महापौर और नगर के अधिकारियों के अलावा सरकारी प्रतिनिधियों और भागीदारी कर रहे विषय विशेषज्ञों सहित 500 से अधिक प्रतिभागियों के साथ, यह अब तक के सबसे बड़े यू20 शिखर सम्मेलनों में से एक बनने की ओर अग्रसर है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)