खेल की खबरें | अंडर 17 एशियाई कप : करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना जापान से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम अंडर 17 एशियाई कप में ‘करो या मरो’ के आखिरी ग्रुप मैच में शुक्रवार को गत चैम्पियन जापान से खेलेगी तो उसका इरादा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का होगा ।

बैंकॉक, 22 जून भारतीय टीम अंडर 17 एशियाई कप में ‘करो या मरो’ के आखिरी ग्रुप मैच में शुक्रवार को गत चैम्पियन जापान से खेलेगी तो उसका इरादा क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने का होगा ।

ग्रुप डी का मैच राजामंगला स्टेडियम पर खेला जायेगा ।

भारत के मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिस को जापान की कठिन चुनौती का अहसास है लेकिन उन्होंने कहा कि रणनीति पर अमल करने पर उनकी टीम इस बाधा को पार करने में सक्षम है ।

फर्नांडिस ने कहा ,‘‘ हमारे लिये यह आसान है । हमें जापान को हराना है जिससे क्वार्टर फाइनल में जगह बना लेंगे । जापान टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीमों में से एक है । यह मुकाबला आसान नहीं होगा लेकिन असंभव भी नहीं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ फुटबॉल में कुछ भी हो सकता है । जापान का पलड़ा भारी है लेकिन हमें एक दो मौके मिल गए तो कुछ भी हो सकता है ।’’

ग्रुप डी में अभी चारों टीमों के पास अंतिम आठ में पहुंचने का मौका है । भारत के लिये समीकरण कठिन है क्योंकि उसे जापान को हराने के अलावा उजबेकिस्तान और वियतनाम का मैच कम से कम ड्रॉ पर छूटने की उम्मीद करनी होगी ।

भारत पहले दो मैच जीत नहीं सका । उसे वियतनाम ने 1 . 1 से ड्रॉ पर रोका जबकि उजबेकिस्तान ने 1 . 0 से हराया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान