एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

मुजफ्फरनगर (उप्र), 17 मई मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार नई मंडी थाना इलाके के भोपा रोड पर आज एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दिया।

थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान सिद्धबली पेपर मिल के कर्मचारी अंकित (22) और मोनू (26) के रूप में हुई जो हादसे के समय मिल से अपने गांव लौट रहे थे।

उन्होंने कहा कि ट्रक चालक अपना ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).