एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अमेठी में डंपर के टक्कर मारने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | अमेठी में डंपर के टक्कर मारने से बाइक सवार दो युवकों की मौत

अमेठी, (उप्र), 11 नवंबर अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र में एक डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार सोमवार को दो युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी पीपरपुर थाना क्षेत्र के छिवरहा गांव के पास डंपर के बाइक को टक्कर मारने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

पुलिस के अनुसार दोनों को सुल्तानपुर के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान भोवई गांव के रहने वाले राजकुमार (28) और राजेंद्र कोरी (36) के रूप में हुई है।

पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रामराज कुशवाहा ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

उन्होंने कहा कि चालक डंपर लेकर भाग निकला, जिसकी सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).