देश की खबरें | किशोरी से दो युवकों ने किया दुष्कर्म
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा,24जुलाई नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के दो युवकों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी बृहस्पतिवार देर रात दूध लेकर अपने घर जा रही थी।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: राजभवन पहुंचे विधायकों ने अशोक गहलोत के समर्थन में लगाए नारे.

उन्होंने बताया कि तभी गांव के दो लड़कों ने उसे पकड़ लिया, तथा एक मकान में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि सुबह बदहवास हालत में लड़की अपने घर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Maharashtra SSC Class 10 Result 2020 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जल्द कर सकती है घोषित, mahresult.nic.in पर करें चेक.

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने थाना रबूपुरा में पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)