एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के सौज गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मैनपुरी में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

मैनपुरी (उत्तर प्रदेश), 12 जून जिले के कुर्रा थाना क्षेत्र के सौज गांव के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान किशनी के महोली गांव निवासी सचिन कुमार (21) और धर्मेंद्र कुमार (24) के रूप में हुई है।

कुर्रा थाने के प्रभारी (एसएचओ) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार शाम सचिन अपनी बहन से मिलने रामपुरा गांव गया था और जब वह और धर्मेंद्र मोटरसाइकिल से किशनी वापस जा रहे थे, तो सौज गांव के पास उनकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई।

सिंह बताया कि स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

थाना प्रभारी ने बताया, "दोनों को सैफेई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।"

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2025 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).