एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चीला पावर हाउस में गंगा में दिल्ली के दो युवक डूबे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में ऋषिकेश-चीला पावर हाउस के पास गंगा नदी में दिल्ली के दो युवक डूब गए।

देश की खबरें | चीला पावर हाउस में गंगा में दिल्ली के दो युवक डूबे

देहरादून, सात मार्च उत्तराखंड में ऋषिकेश-चीला पावर हाउस के पास गंगा नदी में दिल्ली के दो युवक डूब गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ से चार युवक चीला पावर हाउस घूमने गए थे, जहां उनमें से दो का पैर अचानक फिसल गया और वे गंगा नदी में डूब गए।

देर शाम हुई घटना की सूचना मिलने पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया।

हालांकि, अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है ।

गंगा में डूबे युवकों की पहचान दिल्ली के द्वारका के रहने वाले पंकज सिंह और नजफगढ़ के रहने वाले प्रमोद के रूप में हुई है। दोनों युवकों की उम्र 25 वर्ष थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 07, 2022 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).