एजेंसी न्यूज

UP: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, एक को बचाया गया

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दाह संस्कार में शामिल होने आये दो युवक नदी में डूब गए, जिसमें से एक को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

UP: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में नदी में नहाते समय दो युवक डूबे, एक को बचाया गया
(Photo : Pixabay)

सुलतानपुर (उप्र), 9 मई : उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में दाह संस्कार में शामिल होने आये दो युवक नदी में डूब गए, जिसमें से एक को वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, मछुआरों की मदद से दूसरे युवक की तलाश की जा रही है हालांकि अभी तक उसकी कोई जानकारी हाथ नहीं लगी है.

पुलिस ने बताया कि करौंदीकला थानाक्षेत्र के अंतर्गत इब्राहिमपुर पुल के पास स्थित श्मशान घाट पर श्यामू राव (21) और राहुल कुमार (20) प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा गांव में रहने वाले सोमनाथ की अंत्येष्टि में शामिल होने आए थे. पुलिस के मुताबिक, दाह संस्कार के बाद दोनों नदी में नहाने गए और डूबने लगे. इस दौरान वहां नहा रहे अन्य लोगों ने किसी तरह श्यामू को तो बचा लिया लेकिन राहुल पानी के बहाव में बह गया. यह भी पढ़ें : Bageshwar: कपकोट के लमतरा बुग्याल में आसमानी बिजली से 10 पशुपालकों की 121 भेड़-बकरियां मरीं, प्रभावितों को तत्काल मुआवजा देने के निर्देश

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों और गोताखोर की मदद से राहत बचाव कार्य जारी है. करौंदीकला थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दूसरे युवक की काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. उन्होंने बताया कि अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य बन्द कर दिया गया और सुबह फिर से खोजबीन की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 12:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).